Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिमल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच कुर्सी की जंग

मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच कुर्सी की जंग

24 साल बाद गैर गांधी परिवार से होगा कांग्रेस अध्यक्ष

देहरादून: आज सोमवार को कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव है। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में आमने सामने की जंग हैं। देशभर में 9 हजार से अधिक प्रतिनिधि नए अध्यक्ष को चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 225 प्रतिनिधि (डेलीगेट) सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतों की गिनती बुधवार को की जाएगी I मतों की गिनती के बाद लगभग 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सभी पीसीसी सदस्यों से अपेक्षा की है कि वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में समय पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि जो प्रतिनिधि यहां मौजूद नहीं हैं, वे पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments