Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधसुसाइड या हत्या?... हरिद्वार में मिले दो कंकाल

सुसाइड या हत्या?… हरिद्वार में मिले दो कंकाल

-पास पेड में मिले फांसी के दो फंदे

-पुलिस ने जताई युवक और युवती के होने की शंका

देहरादून: हरिद्वार में रविवार देर रात को एक खेत के नजदीक खाई में दो कंकाल मिलने से हडकंप मचा हुआ हैं। दोनों की फ़िलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई हैं। पुलिस ने बताया कि जहां कंकाल मिले हैं, वहां पेड़ पर दो फंदे भी लटके मिले हैं। वहीं एक फंदे में युवती के बाल लिपटे हुए मिले।

पुलिस ने दोनों कंकालों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को एक सब्जी वाले ने रविवार रात करीब दस बजे इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल और एसएसआई शहजाद अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर घना अंधेरा होने से पुलिस खाई में नहीं उतर पाई। पुलिस ने बिजली की व्यवस्था करने के बाद खाई में उतरी।

सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने बताया कि जहां कंकाल मिले, वहां एक पेड़ के पर दो फंदे लगे हुए थे। दोनों के शव पूरी तरह से सड़ गल गए थे और हड्डियां नीचे गिरी मिली। एक फंदे में लड़की के सिर के बाल उलझे मिले हैं।

उन्होंने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि मौके की स्थिति खराब होने के कारढ कपड़ों की तलाशी नहीं ली गई हैं। सोमवार सुबह तक स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। लकिन इस मामाले को हत्या के एंगल से भी देखा जा रहा हैं|

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments