Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डनव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह...

नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हुए सामिल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भल्ला इण्टर कॉलेज मैदान में आयोजित जिला पंचायत हरिद्वार के नव-निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में सामिल हुए। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जबकि अन्य पंचायत सदस्यगणों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छह करोड़ की लागत से मुजाहिदपुर सतीवाला, भगवानपुर हरिद्वार के प्लास्टिक वेस्ट रिसाइकिलिंग प्लाण्ट का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने हरिद्वार की जनता का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पंचायत जन-प्रतिनिधियों की यह जीत हरिद्वार जिले में विकास के नए अध्याय की शुरुआत है। मुख्यमंत्री ने सभी निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यो व अन्य प्रतिनिधियों से जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सीधे तौर पर सरकार एवं जनता के बीच में सेतु रुप में कार्य करते हैं तथा विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार हरिद्वार की आदर्श जनपद के रूप में पहचान बनाएगी इसके लिए हरिद्वार में, पर्यटन सुविधाओं के विकास तथा बुनियादी ढांचे व रोजगारपरक योजनाओं को संचालित करने पर ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार संपूर्ण देश व विश्व का आध्यात्मिक केंद्र होने के साथ ही यहां के उद्योगों के माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार भी देता है तथा सरकार की यह विकास यात्रा सभी की सामूहिक यात्रा है। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास लिये मंथन करेंगे ताकि हरिद्वार एक आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ जनपद बन सके।

इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम पूरण सिंह राणा, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में आमजन, जन-प्रतिनिधि तथा सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments