Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeखेलगृह मंत्रालय करेगा भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने का फैसला: खेल मंत्री...

गृह मंत्रालय करेगा भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने का फैसला: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

देहरादून: बीसीसीआई के सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष ने अगले साल पाकिस्तान में होने जा रहे एशिया कप में टीम इंडिया के पाकिस्तान न जाने की बात कही थी| उन्होंने यह भी कहा था कि टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर होगा। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। वहीं खेल मंत्री ने भारतीय टीम के अगले साल पाकिस्तान जाने का फैसला गृह मंत्रालय को सौप दिया हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा ज्यादा महत्वपूर्ण है।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत किसी की सुनने की स्थिति में नहीं है। वनडे विश्व कप भारत में आयोजित किया जाएगा और पाकिस्तान सहित भाग लेने वाले देशों को सौहार्दपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा और टूर्नामेंट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगा।

उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने का फैसला गृह मंत्रालय लेगा क्योंकि पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर चिंता है।

खेल मंत्री ने कहा कि यह बीसीसीआई का मामला है और वे इस पर टिप्पणी करेंगे। भारत एक खेल महाशक्ति है, जहां कई विश्व कप आयोजित किए गए हैं। वनडे विश्व कप भी अगले साल भारत में होगा और दुनिया भर की सभी बड़ी टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। आप किसी भी खेल में भारत की उपेक्षा नहीं कर सकते। भारत ने खेलों, विशेषकर क्रिकेट में बहुत योगदान दिया है, इसलिए अगले साल विश्व कप का आयोजन किया जाएगा और यह एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments