Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डशहरी विकास मंत्री ने डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी पार्क में लाइट साउंड...

शहरी विकास मंत्री ने डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी पार्क में लाइट साउंड एंड शो का किया शुभारंभ

देहरादून: बुधवार देर शाम शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने राजपुर स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी पार्क में लाइट एंड शो का उद्घाटन किया। इसी के साथ पार्क को जनता को समर्पित कर दिया गया।

इस दौरान मां गंगा पर आधारित 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। जिसमें मां गंगा के स्वर्ग से धरती पर अवतरित होने तक की कहानी दिखाई गई। साथ ही उत्तराखंड को धरती का स्वर्ग दिखाया गया। इस मौके पर डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया कि करीब सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से पार्क का जीर्णोद्धार किया गया है। इसका मुख्य आकर्षण लाइट एंड साउंड शो है, प्रतिदिन शाम को दो शो लाइट एंड साउंड के दिखाए जाएंगे। इसका न्यूनतम चार्ज भी लिया जाएगा।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि गंगा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री के जरिए लोगों को पौराणिक कथाओं का ज्ञान होगा। मां गंगा के प्रति नई युवा पीढ़ी की आस्था बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के सामान्य ज्ञान में भी वृद्धि होगी।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि इसके अलावा पार्क के आकर्षण चिल्ड्रन पार्क, कैफेटेरिया, पुश्ता गार्डन, गजेबो, टोपारी गार्डन, चिपको आंदोलन पर आधारित वृक्षों का संग्राक्षरण है। साथ ही उन्होंने बताया कि पार्क में शौचालय (महिला पुरुष /विकलांग), पेयजल की सुविधा, पार्किंग, कैन्टीन की सुविधा भी दी जाएगी। डॉ अग्रवाल ने पार्क में स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के फोकस लाइट को बढ़ाने के लिए भी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments