Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजौलीग्रांट एयरपोर्ट: सीआइएसएफ जवानों ने की टैक्सी चालक की पिटाई

जौलीग्रांट एयरपोर्ट: सीआइएसएफ जवानों ने की टैक्सी चालक की पिटाई

-आक्रोशित चालकों ने किया वाहन संचालन बंद

देहरादून: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीआइएसएफ जवानों द्वारा टैक्‍सी चालक को पीटे जाने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। सीआइएसएफ की इस कार्रवाही के विरोध में टैक्सी यूनियन ने एयरपोर्ट से वाहनों का संचालन बंद कर दिया। वाहन चालकों के आक्रोश के बाद सीआइएसएफ के अधिकारियों समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चालकों को समझाने में जुटी रहीI

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उस समय बवाल मच गया जब एक प्राइवेट नंबर की कार यरपोर्ट से सवारी ले जाने लगीI जिसका टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन चालकों ने विरोध किया, चालकों का आरोप है कि उनके विरोध करने के बाद भी वहां मौजूद सीआइएसफ के एक जवान ने उस वाहन को वहां से जाने दिया।

जब टैक्सी चालक इसका विरोध कर रहे थे तो कुछ सीआइएसएफ जवानों ने एक टैक्सी चालक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की इस घटना के बाद टैक्सी यूनियन विरोध में उतर आई और कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक एकत्र हो गए।

एक तरफा कार्रवाई से नाराज टैक्‍सी चालकों ने मारपीट की घटना के विरोध में एयरपोर्ट से टैक्सी संचालन बंंद कर दिया। जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं घटना के बाद सीआइएसएफ के अधिकारी व स्थानीय पुलिस आक्रोशित वाहन चालकों को समझाने में जुट गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments