Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिछठ की छटा से जगमगाए घाट, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ...

छठ की छटा से जगमगाए घाट, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ समापन

देहरादून: उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही आज सोमवार को छठ महोत्सव का विधिवत समापन हुआ‌। धर्म-कर्म एवं समर्पण से पूर्ण इस त्यौहार को चार दिन तक मनाया जाता है I छठ व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रख तरह-तरह के पकवान और मौसमी फलों से सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए घर और परिवार की खुशहाली की कामना की।

घाटों पर श्रद्धालु बाजे गाजे के साथ सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के साथ ही घाट छठ माता के जयकारे से गूंज उठे। भजन संध्या का दौर चलता रहा। घाटों को दुल्हन जैसा सुंदर सजाया गया I श्रद्धालुओं की अलग-अलग टोलियां टोकरियों में पूजा सामग्री लेकर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंची थीं। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने व्रत खोला।

वहीं छठ पूजन की छटा पूरे उत्‍तराखंड में दिखाई दी। ऋषिकेश में व्रत पारायण पूर्ण होने पर त्रिवेणी घाट गंगा तट पर सुहागिनों ने एक दूसरे के सिंदूर लगाया। हरिद्वार के हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर तड़के बड़ी तादाद में छठ व्रती पहुंचे और कमर भर जल में खड़े होकर सूर्य भगवान के उदय होने का इंतजार करते दिखे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments