Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने एचएमटी फैक्ट्री का किया निरीक्षण

सीएम धामी ने एचएमटी फैक्ट्री का किया निरीक्षण

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को हल्द्वानी की एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इस दौरान एचएमटी के पूर्व कर्मचारी उनसे मिले और अपनी मांगों को उनके सामने रखा। इसमें 146 कर्मचारियों के 2016 से वीआरएस संबंधित प्रक्रिया को पूरा करने का भी अनुरोध किया गया। 

सीएम ने कहा कि फैक्ट्री के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा जिससे कि भूमि का सदुपयोग किया जा सके। राज्य के लोगों को रोजगार की संभावना बड़े इस पर फोकस रहेगा।

बता दें, हाल ही में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय ने रानीबाग और हल्द्वानी में स्थित एचएमटी की बहुप्रतिक्षित 45.33 एकड़ भूमि 72 करोड़ दो लाख 10 हजार रुपये की रिजर्व प्राइज पर उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित की थी। राज्य सरकार कई वर्षों से भूमि प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध कर रही थी।

इस दौरान मेयर जोगेंद्र रौतेला, विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व दायित्वधारी डा अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत दिवेदी, दिनेश आर्य, प्रताप बिष्ट, चंदन बिष्ट आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments