Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधभाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बनाया फर्जी ट्वीटर अकाउंट, पेपर लीक मामले के...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बनाया फर्जी ट्वीटर अकाउंट, पेपर लीक मामले के दोषी को बरी होने पर दी बधाई

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का फर्जी ट्वीटर अकाउंट बनाने और उससे गैरजिम्मेदाराना ट्वीट करने का मामला सामने आया है।

पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने इस मामले में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है। उन्होंने ट्वीटर अकाउंट बंद कराने और अज्ञात के खिलाफ समबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

एसएसपी को दी तहरीर में शेखर वर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नाम से फर्जी ट्वीटर आईडी बनाकर भ्रामक व गैर जिम्मेदाराना ट्वीट किए जा रहे हैं। इसमें प्रदेश अध्यक्ष की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने तहरीर के साथ फर्जी अकाउंट से किए गए ट्वीट भी संलग्न किए।

महेंद्र भट्ट के नाम से बने फर्जी ट्वीटर अकाउंट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बारे में ट्वीट किया गया है। लिखा है कि श्री त्रिवेंद्र रावत जी को अविस्मरणीय वसुधारा ट्रैक पूरा करने की बधाई एवं शुभकामनाएं। एक अन्य ट्वीट में लिखा गया है कि कुमाऊं क्रशरी चंदन मनराल जी को जेल से सकुशल वापसी पर बधाई एवं शुभकामनाएं, आप कम दाम में पेपर लीक करके, युवाओं में सरकारी रोजगार यूं ही बढ़ाते रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments