Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डयूकेडी की अंकिता को श्रधांजली, सादगी से मनायेगी राज्य स्थापना दिवस

यूकेडी की अंकिता को श्रधांजली, सादगी से मनायेगी राज्य स्थापना दिवस

-अंकिता भण्डारी हत्याकांड को लेकर राज्यपाल को दिया जाएगा ज्ञापन

-बेटियों को न्याय दिलाने को लेकर जनपद स्तर पर होंगी गोष्ठियां

देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल ने अंकिता भण्डारी हत्याकांड को लेकर 9 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस को सादगी के साथ मनायेगाI यूकेडी ने राज्य स्थापना दिवस पर इस बार अंकिता को श्रधांजली देने के साथ किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यकर्मों को आयोजित नहीं करने का फैसला किया हैI वहीं दल इस दिन बेटियों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर जनपदों मे गोष्ठी का आयोजन करने के साथ राज्यपाल को, अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जाँच कराने के लिए ज्ञापन देगाI

यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि, राज्य स्थापना दिवस पर प्रत्येक जनपद में राज्य मे व्याप्त भ्रष्टाचार, घोटालों व बेटियों के साथ हो रहे अन्याय विषयों को लेकर गोष्ठी का आयोजन कर महामहिम राज्यपाल को सीबीआई जाँच कि मांग को लेकर जिलाधिकारीयों के माध्यम से ज्ञापन भेजेंI

उन्होंने कहा कि राज्य के बने इन 22वर्षो मे आमजन को हताशा के अलावा कुछ नहीं मिला, जिन नौनीहालों के लिए राज्य माँगा था. आज वही सड़कों पर रोजगार के लिए भटक रहे है दूसरी तरफ सरकारें सरकारी नौकरियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैI

कहा एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सरकार दे रही है तो वहीं बेटियों कि हत्या इस राज्य मे हो रही है | अंकिता भण्डारी हत्या ही नहीं बल्कि अनेकों बेटियों के साथ दुराचार, हत्या व लापता की घटनाओं से उत्तराखंड राज्य को सरकारों ने शर्मसार किया है, उत्तराखंड राज्य की अवधारणा को भाजपा और कांग्रेस ने बारी बारी से चकनाचूर किया है |

उन्होंने कहा कि दल इन 22 वर्षो मे हुए सरकारी भर्तियों तथा अंकिता भण्डारी हत्याकांड की सीबीआई जाँच की मांग को लेकर राज्य स्थापना दिवस पर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जायेगा |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments