Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमाणा गांव से शुरू हुई 'भारत जोड़ों यात्रा', पहला दिन अंकिता भंडारी...

माणा गांव से शुरू हुई ‘भारत जोड़ों यात्रा’, पहला दिन अंकिता भंडारी को समर्पित

देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सोमवार को जनपद चमोली के सीमांत गांव माणा से शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, विधानसभा के उपनता भुवन कापड़ी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माणा गांव पहुंकर यात्रा की शुरुआत की।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी की ओर से उठाए जा रहे राष्ट्रीय मुद्दों के साथ ही स्थानीय मुद्दे जनता के सामने रखे जा रहे हैं। यात्रा का पहला दिन अंकिता भंडारी को समर्पित किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि बदरीनाथ दर्शन के बाद यात्रा का पहला दिन अंकिता भंडारी को समर्पित किया गया है। उन्होंने हत्याकांड की जांच से पहले सबूतों को मिटाने और अभी तक केस से जुडे़ वीआईपी के नाम का खुलासा न किए जाने का आरोप लगाया।

माहरा ने कहा कि सरकार केस को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान यूकेएसएससी, पुलिस और मुक्त विवि, विधानसभा भर्ती सहित अन्य घोटालों को युवाओं के सम्मुख रखा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने इससे पूर्व बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर कमलेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments