Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeशिक्षाराजधानी दिल्ली में 9 नवंबर से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल, निर्माण कार्य पर...

राजधानी दिल्ली में 9 नवंबर से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल, निर्माण कार्य पर जारी रहेगी रोक

देहरादून: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 9 नवंबर से प्राइमरी स्कूल खोले जाने और उसके ऊपर की कक्षाओं में ओपन एक्टिविटी पर लगे प्रतिबंध को हटाये जाने का एलान किया है। साथ ही उन्होंने निजी तोड़फोड़ और निर्माण कार्य पर रोक लगी रहेने व बीएस-3 पट्रोल और बीएस-4 डीजल की गाड़ियों पर बैन जारी रहने की जानकारी दी।

दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पिछले दो दिनों से दिल्ली के अंदर प्रदूषण में तेजी के साथ सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली में लगे फेज 4 के प्रतिबंधों को हटाया जा रहा है। ट्रकों के प्रवेश पर लगी रोक हटा दी गई है।

गोपाल राय ने कहा कि वर्क फ्रॉम होम के निर्देशों में संशोधन करते हुए आज से कार्यालयों में पूरी क्षमता के साथ काम किया जा रहा है। साथ ही हाईवे, सड़क, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज, पाइपलाइन से संबंधित निर्माण कार्य पर लगी रोक हटाई गई है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments