Latest news
जिलाधिकारी की निजी स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई, 99 स्कूलों को भेजा नोटिस लंबित पेयजल योजनाएं जल्द पूरी हों, हर घर तक पहुंचे स्वच्छ जलः सीडीओ हरिद्वार जिला जेल में हार्डकोर क्रिमिनल्स के लिए हाई सिक्योरिटी बैरक तैयार केदारनाथ यात्रा में उत्कृष्ट व्यवस्थाओं से अभिभूत श्रद्धालु हरिद्वार में 23 मदरसे संदिग्ध पाए गए, 11 में पीएम पोषण योजना बंद विधानसभा-2027 विधानसभा की तैयारी परखनें के लिए गढ़वाल दौरे पर कांग्रेस प्रभारी शासकीय विद्यालयों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश एक क्लिक में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना प... नकली पीए और ठगी प्रकरण कांग्रेस की आपसी खींचतान का नतीजाः चैहान हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

[t4b-ticker]

Friday, May 8, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत के अलग-अलग इलाकों में आया भूकंप, लोगों में मचा हडकंप

भारत के अलग-अलग इलाकों में आया भूकंप, लोगों में मचा हडकंप

देहरादून: मंगलवार रात से बुधवार सुबह के बीच भारत के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये I हालांकि अभी तक किसी तरह के जान के नुक्सान की पुष्टि नहीं हुई है I लेकिन एकसाथ काफी जगहों में भूकंप के झटके आने से लोगों में खलबली मच गयी है I

बीती मंगलवार रात को भूकंप का पहला झटका करीब रात 8 बजकर 52 मिनट पर आया। जिसे दिल्ली एनसीआर से लेकर लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, बरेली आदि शहरों के लोगों ने महसूस किया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई है।

भूकंप का दूसरा झटका देर रात एक बजकर 58 मिनट पर आया। झटका इतना तेज था कि गहरी नींद में सोए लोगों की आंखें खुल गईं। दीवारें खिड़कियां सब हिलने लगी। दहशत में लोग घरों से बाहर की ओर भागे। इसकी तीव्रता 6.3 रही और केन्द्र नेपाल था। नेपाल में ही 3 बजकर 15 मिनट पर एक और भूकंप रिकॉर्ड किया गया। भारत के सीमावर्ती जिलों में भी बहुत हल्के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 3.5 रेक्टर स्केल बताई गई।

साथ ही बुधवार की 6 बजकर 29 मिनट पर धारचूला के सुवा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किये गये I इस भूकंप के झटके पूरे पिथौरागढ़ में महसूस किए गए। पिथौरागढ़ जिले में पांच घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गये I 

नेपाल में भूकंप ने ली जान

नेपाल में रात 1.58 मिनट पर आए भूकंप से नकपाल के दोती जिले में एक घर गिरने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। नेपाल सेना को भूकंप प्रभावित इलाकों में तलाशी और बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments