Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधपति ने परिवार संग रची गर्भवती पत्नी को जान से मारने की...

पति ने परिवार संग रची गर्भवती पत्नी को जान से मारने की साजिश

देहरादून: लव मैरिज करने के बाद गर्भवती पत्नी को जंगल में ले जाकर मारने की साजिश का एक मामला सामने आया है I

 आरोप है कि युवक ने पहले प्रेम विवाह किया और जब पत्नी गर्भवती हुई तो उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि वह पत्नी को जान से मारने के इरादे से स्वजनों के साथ कार से जंगल ले गया। पति के नापाक इरादों का पता चलते ही उसने चलती कार से कूदकर जान बचाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप जगतपुरा वार्ड नंबर छह निवासी युवती ने बताया कि मूलरूप से डूंगरा, भनोली अल्मोड़ा निवासी संजय सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह वर्तमान में जगतपुरा में रह रहा है। एक साल पहले संजय सिंह ने उससे मंदिर में प्रेम विवाह किया था । अब वह 9 माह के गर्भ से है और संजय सिंह उसे अपने साथ रखने से इंकार कर रहा है।

कारण पूछने पर बच्चा उसकी न होने की बात कह रहा है। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसे जान से मारने के इरादे से संजय सिंह, उसका भाई दीपू बिष्ट और मां कार में बैठाकर जंगल की ओर ले गए। उसे शक हुआ तो उसने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

उसने पुलिस से आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments