Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeहादसाचिल्ड्रंस डे पर पिकनिक से लौट रही स्कूल बस हुई हादसे का...

चिल्ड्रंस डे पर पिकनिक से लौट रही स्कूल बस हुई हादसे का शिकार, छात्रा और शिक्षिका की मौत

सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों को दो लाख मुआवजा देने का किया ऐलान

देहरादून: उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज में चिल्ड्रंस डे पर नानकमत्ता घूमकर लौट रहे स्कूली बच्चों की बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक छात्रा और शिक्षिका की मौत हो गयी है, वहीं कई बच्चें गंभीर रूप से घायल है I सीएम धामी ने हादसे को दुखद बताते हुए शोक व्यक्त किया है I

जानकारी के अनुसार नानकमत्ता से लौटते समय बस की एक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस सड़क पर पलट गई। इस दौरान बस में सवार छात्रा ज्योत्सना निवासी वार्ड नंबर 2 आजाद नगर सुभाष कॉलोनी किच्छा और शिक्षिका लता गंगवार की मौत हो गई। इस दौरान हादसे में करीब 20 से 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कई बच्चों और स्टाफ को हल्की चोटे आई हैं।

आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। बस में सात शिक्षक समेत 58 लोग सवार थे।

सीएम धामी ने ट्वीट कर जताया शोक

इस दर्दनाक हादसे को लेकर सीएम धामी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया I उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ‘नयागांव भट्टे (सितारगंज) में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे में 2 लोगों के निधन एवं कई छात्राओं के घायल होने की अत्यंत पीड़ादायक सूचना मिली है। प्रशासन द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने मृतक के परिवार को दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही सभी घायलों का सरकार की ओर से निशुल्क इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के भी निर्देश दिये हैं।

वहीं, रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अजय भट्ट ने कहा कि घायलों को यदि बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करने की आवश्यकता हो तो तत्काल प्रशासन हरसंभव कदम उठाए। सभी घायलों का निशुल्क इलाज किया जाए। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments