Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयउदयपुर रेलवे ट्रैक विस्फोट: राजस्थान एटीएस और एसओजी की टीम करेगी जांच,...

उदयपुर रेलवे ट्रैक विस्फोट: राजस्थान एटीएस और एसओजी की टीम करेगी जांच, अशोक गहलोत ने दिए निर्देश

देहरादून: उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक में हुए विस्फोट की आतंकवाद निरोधी दस्ता और एसओजी की टीम आज मंगलवार से जांच शुरू करेगा| राजस्थान के मुख्यमंत्री ने इसके निर्देश दे दिए हैं|

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार देर रात को गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने रेल पुल पर विस्फोट की जांच एटीएस और एसओजी को सौंपने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक राठौर के नेतृत्व में एक टीम घटना की जांच के लिए मंगलवार को उदयपुर पहुंचेगी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की टीमों ने सोमवार को विस्फोट स्थल का दौरा किया और सबूत एकत्र किए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आतंकवाद और नक्सलवाद सहित सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को ट्रैक को ठीक कर रेल सेवा शुरू कर दी थी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि एटीएस की एक टीम ने रविवार रात 11 बजे साइट को मंजूरी दी, जिसके बाद रेलवे इंजीनियरों ने ट्रैक की मरम्मत की और इसे सुबह 3.30 बजे ट्रेन की आवाजाही के लिए फिट घोषित किया। ट्रैक ठीक होने के बाद असरवर-उदयपुर एक्सप्रेस का संचालन किया गया। ट्रेन दोपहर 12.30 बजे उदयपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

बता दें, रविवार को उदयपुर जिले के जवार और खावर चंदा के बीच एक पुल पर उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर विस्फोट किया गया था। हालांकि, ग्रामीणों की सजगता से बड़ी साजिश नाकाम हो गई। ग्रामीण विस्फोट की आवाज सुनकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि रेलवे लाइन पर बारूद पड़ा हुआ था। इसके साथ ही लोहे की पटरियां कई जगह से टूटी हुई थीं। पुल पर लाइन से नट-बोल्ट भी गायब मिले। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। धमाके से करीब चार घंटे पहले इस ट्रैक से ट्रेन गुजरी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments