Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeराजनीतिहरदा बोले चौकीदार ही चिल्ला रहे हैं चोर-चोर, प्रदेश सरकार पर साधा...

हरदा बोले चौकीदार ही चिल्ला रहे हैं चोर-चोर, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

भजपा के राजनीतिक अस्थिरता को दोहराने का जताया अंदेशा

देहरादून: सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मीडिया वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार पर निशाना साधा I

मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अंदेशा जताया कि भाजपा फिर से प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता की कहानी दोहरा सकती है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने पिछले छह साल के कार्यकाल में पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत, फिर तीरथ सिंह रावत और फिर पुष्कर सिंह धामी के रूप में प्रयोग किया है।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद तीरथ सिंह रावत के प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर साधे गए निशाने पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब भाजपा को ही देना चाहिए। चौकीदार ही चोर-चोर चिल्ला रहे हैं। ऐसे में आम व्यक्ति को भ्रष्टाचार से आखिर कौन बचा सकता है।

साथ ही हरीश रावत ने यह भी चेताया कि भ्रष्टाचार के नाम पर ऐसा वातावरण बनाने से बचना होगा, जिससे राज्य का मनोबल गिरे। जहां भ्रष्टाचार साबित हो चुका है, वहां दंड देने को सरकार के हाथ कांपने नहीं चाहिए। दिल्ली में उत्तराखंड की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपितों के छूटने के मामले में उन्होंने कहा कि दोषी ऐसे ही बचते रहेंगे तो कलंक लगेगा। वही वनंतरा रिसार्ट में महिला कर्मचारी की हत्या मामले में भी कई चिंताजनक पहलू हैं, इन्हें सरकार जानबूझकर नजरअंदाज कर रही है। महिला कर्मचारी ने जिस वीआइपी का जिक्र किया है, उसका अब तक पता नहीं चल सका है।

प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में उनके समेत बड़े नेताओं की अनुपस्थिति के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी लोग अपने तरीके से पार्टी के कार्यों में व्यस्त हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को ऐसा बड़ा वाहन तैयार करने को कहेंगे, जिसमें सब एक साथ दिखाई दे सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments