Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबाल विधानसभा हुई शुरू, ऋतु खंडूरी ने बाल विधायकों को दी संचालन...

बाल विधानसभा हुई शुरू, ऋतु खंडूरी ने बाल विधायकों को दी संचालन से जुडी जानकारी

देहरादून: उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग व प्लान इंडिया इंटरनेशनल के सहयोग से तीन दिवसीय बाल विधानसभा शुरू की गई। जिसमे स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बाल विधायकों से संवाद कर उन्हें विधानसभा सत्र के संचालन व विधायी कार्यों से जुड़ी जानकारी दीं।

त्यागी रोड स्थित एक होटल में आयोजित बाल विधानसभा कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बाल विधायकों का मार्गदर्शन किया। संवाद के दौरान बाल विधायकों ने स्पीकर से प्रश्नकाल व विधानसभा की प्रकिया से संबंधित सवाल पूछे। प्रतिभागी बाल विधायकों ने पोक्सो, नशाखोरी, लिंगानुपात व भ्रूणहत्या जैसे गंभीर विषयों पर अपने विचार रखे।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि बाल विधानसभा के यह 70 प्रतिभागी प्रदेश के लाखों बच्चों के साथ भविष्य के भी प्रतिनिधि हैं। ऐसे जागरूक बच्चे देश की समस्याओं के समाधान और भविष्य में नीति निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी बाल विधायकों को विधानसभा भ्रमण के लिए भी आमंत्रित किया। इसके साथ ही आयोजन समिति को बाल विधानसभा का सत्र भराड़ीसैण विधानसभा भवन में करने का सुझाव दिया।

बता दें कि 19 नवंबर को बाल विधानसभा में चयनित 70 प्रतिभागी बच्चों की ओर से बाल मुख्यमंत्री, बाल विधानसभा अध्यक्ष, बाल नेता प्रतिपक्ष के अलावा बाल कैबिनेट मंत्रियों का निर्वाचन किया जाएगा। इसके बाद बाल विधानसभा का गठन होगा, जिसमें राज्य के ज्वलंत मुद्दों, रजनीतिक गतिविधियों, स्वास्थ्य मिशन, कानून व न्याय व्यवस्था, पेयजल, विद्युत समेत विभिन्न समस्याओं पर बाल सदन में चर्चा होगी।

गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश चौहान ने चतुर्थ बाल विधानसभा के पहले दिन अभिमुखीकरण कार्यशाला की शुरुआत की। कार्यक्रम में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, सदस्य विनोद कपरवाण, सृष्टि गोस्वामी, प्लान इंडिया के अधिकारी गोपाल थपलियाल, प्रभारी सचिव एसके त्रिपाठी, विधि अधिकारी ममता रौथाण, बाल मनोवैज्ञानिक निशांत इकबाल, वरिष्ठ सहायक नितिन राणा, कनिष्ठ सहायक शांति भट्ट, आयोग की मीडिया सलाहकार शिक्षज्ञा घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments