Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून से भी मिले सकेगी बद्री केदार धाम के लिए हेली सेवा

देहरादून से भी मिले सकेगी बद्री केदार धाम के लिए हेली सेवा

-नागर विमानन महानिदेशालय को भेजा प्रस्ताव

देहरादून: बद्रीनाथ व केदार धाम के लिए अगले यात्रा सीजन तक देहरादून से सीधी हेली सेवा की सुविधा देने की तैयारी है। इसको लेकर सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद यह प्रस्ताव नागर विमानन महानिदेशालय को भेज दिया गया है। बद्री केदार धाम जाने वाले यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था अगले यात्रा सीजन में शुरू होने की उम्मीद है।

यूकाडा के स्तर से देहरादून से बदरीनाथ, केदारनाथ व केदारनाथ वैली से बदरीनाथ, गौचर से केदारनाथ आदि अतिरिक्त रूट पर हेली सेवा का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस संबंध में यूकाडा अपने स्तर से प्रस्ताव का परीक्षण कर शासन को समय से उपलब्ध कराएगा।

बैठक के दौरान हेलीकॉप्टर व यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई अहम सुझाव सामने आए। जिसके बाद कि केदारनाथ में सब स्टेशन बनाये जाने का मौसम विभाग की ओर से निर्णय लिया गया। इसके अलावा केदार वैली में विभिन्न स्थानों पर कैमरे लगाते हुए उनको नेटवर्क के माध्यम से वास्तविक समय की सूचना देने के संबंध में सहमति भी ली जाएगी। डीजीसीए से तकनीकी सलाह लेते हुए उनका मूल्यांकन अगले यात्रा सीजन से पहले करने का निर्णय लिया गया है।

टिकट बुकिंग में आने वाली समस्याओं एवं ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतों पर हेलीकॉप्टर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कस्टमर केयर सॉफ्टवेयर चलाने का अनुरोध किया। इसे स्वीकार करते हुए सचिव नागरिक उड्डयन ने यूकाडा को आवश्यक निर्देश दिए। बुकिंग पोर्टल में आवश्यक बदलाव एवं ब्लैक मार्केटिंग पर रोक के लिए सख्ती के भी निर्देश दिए गए।  

सचिव नागरिक उड्डयन ने बताया कि सहस्त्रधारा में निर्माणाधीन 500 सिटिंग क्षमता के अत्याधुनिक हेलीड्रोम के निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगले यात्रा सीजन से तक कार्य पूर्ण किया जाय।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments