Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधतांत्रिक ने फेवीक्विक उड़ेलकर की युवक-युवती की हत्या

तांत्रिक ने फेवीक्विक उड़ेलकर की युवक-युवती की हत्या

देहरादून: एक तांत्रिक ने आँखों पे फेवीक्विक डालकर चाकू और पत्थर से एक युवक और युवती को मौत के घाट उतार दिया| आरोपी तांत्रिक को युवक-युवती ब्लैकमेल कर रहे थे। भक्तों में बना बनाया नाम और पहचान खराब होने के डर से तांत्रिक ने दोनों को रास्ते से हटा दिया|

उदयपुर के गोगुंदा के जंगलों में बिन कपड़ों के एक सरकारी शिक्षक और महिला की लाश मिली| इस दोहरे हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक तांत्रिक ने विशेष पूजा के नाम पर युवक-युवती से संबंध बनाने को कहा। इस दौरान आरोपी ने दोनों की आंखों और शरीर पर फेवीक्विक डाल दिया। फिर तांत्रिक ने पत्थर और चाकू से वार कर दोनों की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी तांत्रिक भालेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसपी विकास शर्मा ने बताया कि 18 नवंबर को गोगुंदा थाना इलाके के केला बावड़ी के जंगलों में एक युवक और युवती की बिन कपड़ो की लाश मिली थी। युवक की पहचान थाना जावर माइंस निवासी चतर सिंह के पुत्र राहुल मीणा और युवती की पहचान मदार निवासी भूर सिंह की बेटी सोनू कवर के रूप में की गई। राहुल मीणा सरकारी स्कूल में पढ़ाता था। युवक-युवती दोनों ही शादीशुदा थे।

जानकारी के अनुसार एसपी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा था। जघन्य हत्याकांड के खुलासे के लिए एक टीम गठित की गई। सीसीटीवी और मिले साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध तांत्रिक भालेश कुमार से पूछताछ की जिसमे आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया|
पुलिस से पूछताछ के बाद आरोपी तांत्रिक भालेश कुमार ने बताया कि वह पिछले 7-8 साल से भादवी गुड़ा स्थित इच्छापूर्ण शेषनाग भावजी मंदिर में रहकर लोगों को दुख कष्ट निवारण के लिए ताबीज बना कर देता है। युवती सोनू कंवर और राहुल मीणा के परिजन भी इस मंदिर में आते जाते रहते हैं। मंदिर के दर्शन के दौरान ही राहुल और सोनू कंवर की दोस्ती हुई थी। राहुल अपनी पत्नी से झगड़ा किया करता था। पत्नी ने तांत्रिक से मदद मांगी तो तांत्रिक ने सोनू कवर से संबंधों के बारे में उन्हें बता दिया।
परिजनों को संबंध बताने पर राहुल और सोनू नाराज हो गए। वे बार-बार तांत्रिक को बदनाम करने की धमकी दे रहे थे। भक्तों में बना बनाया नाम और पहचान खराब होने के डर से तांत्रिक ने दोनों को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। इसके लिए उसने मार्केट से 50 के करीब फेविक्विक इकट्ठे कर ली।

जानकारी के अनुसार 15 नवंबर की शाम तांत्रिक ने टीचर से लड़की को अंतिम बार मिलाने के लिए कहकर बाइक पर बैठाया और उबेश्वर जी की तरफ ले गया। घटनास्थल पर दोनों ने लास्ट बार फिजिकल रिलेशन बनाने की गुजारिश की तो वह साइड में हो गया। फिजिकल रिलेशन बनाते समय साथ में लाई फेवीक्विक की बोतल तांत्रिक ने दोनों के ऊपर उड़ेल दी। फेवीक्वीक आंखों में जाने से दोनों तड़पने लगे और चिपक गए। बाद में तांत्रिक ने चाकू और पत्थर से वार कर दोनों की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments