Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधपति-पत्नी ने मिलकर उतारा अपनी इकलोती बेटी को मौत के घाट

पति-पत्नी ने मिलकर उतारा अपनी इकलोती बेटी को मौत के घाट

देहरादून: परिवार को बिना बताए शादी करने पर एक बाप ने अपनी इकलौती बेटी को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से  दो गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया| हत्या में उसकी पत्नी भी शामिल रही। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया|

 दिल्ली के देहली ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ने वाली आयुषी यादव को पिता नितेश यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से  दो गोलियां मारीं।  हत्या में उसकी पत्नी ब्रजबाला भी शामिल रही। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार करके जेल भेजा दिया है। पुलिस ने कार, लाइसेंसी रिवाल्वर और युवती का मोबाइल बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार युवती ने साथ पढ़ रहे छात्र छत्रपाल गुर्जर निवासी भरतपुर राजस्थान से आर्य समाज मंदिर में करीब एक साल पहले बिना बताए शादी कर ली थी। बार-बार छुपकर उससे मिलती थी। पिता के बार-बार मना करने पर जब आयुषी नहीं मानी तो इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।वहीं आयुषी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस के पास पहुंच गई है। वीडियोग्राफी के मध्य तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया गया| पोस्टमार्टम में यह खुलासा हुआ है कि आयुषी के सिर और छाती में गोली मारी गई थी। छाती में लगी गोली फेंफड़ों को चीरते हुए पार हो गई, जबकि सिर में लगी गोली फंसी रह गई।

 जिस युवक छत्रपाल से एक साल पहले आयुषी की शादी हुई, उस युवक को राया पुलिस पूछताछ के लिए बुलाएगी। हालांकि पुलिस शुरूआत में बुलाने वाली थी, पर हत्याकांड के खुलासे में व्यस्त रही पुलिस उसे बुलवा नहीं सकी। जल्द ही युवक को बुलवाकर आयुषी की कुछ जानकारियां हासिल करेगी। 

जानकारी के अनुसार जिस लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी बेटी आयुषी को दो गोली मारकर हत्या की गई। उसका आर्म्स लाइसेंस देवरिया से बना हुआ है। 2003 में नितेश यादव के नाम से जारी हुआ है। उस समय नितेश करीब 25 साल के थे। अब उसकी उम्र करीब 44 साल है।

इस मामले का खुलासा करने में एसएचओ राया ओमहरि वाजपेयी, स्वॉट टीम प्रभारी अजय कौशल, सर्विलांस प्रभारी विकास कुमार, एसआई हरेंद्र कुमार, बिचपुरी चौकी प्रभारी विनय कुमार, मांट टोल चौकी प्रभारी रजत दुबे, संजीव कुमार, राहुल कुमार, राघवेंद्र, गोपाल, आशीष तिवारी, सोनू भाटी, अभिजीत कुमार, रमन चौधरी, राहुल बालियान, सुदेश कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments