Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिउत्तराखंड क्रांति दल ने की महिला कार्यकारिणी की घोषणा, राज्य को सवारने...

उत्तराखंड क्रांति दल ने की महिला कार्यकारिणी की घोषणा, राज्य को सवारने का काम लिया अपने हाथ

देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल के महिला प्रकोष्ठ के अधिवेशन में केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल ने की। 

मधु सेमवाल को उपाध्यक्ष और सविता श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही सरोज रावत और मीना थपलियाल को केंद्रीय संगठन मंत्री का पद दिया गया है, जबकि नीलम लखेड़ा को केंद्रीय मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

केंद्रीय कार्यकारिणी में रेनू नवानी को विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, शोभा काला को शिक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष और मेघा खंखरियाल को स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा लाजवंती को मसूरी विधानसभा का प्रभारी, सुनैना लखेड़ा को रायपुर, सरस्वती बडोला को चौबट्टाखाल, रंजना गैरोला को घनसाली विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।

साथ ही सुशीला पटवाल को जिला देहरादून राज्य आंदोलनकारी कल्याण समिति का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मंजू रावत को देहरादून का जिला प्रचार सचिव और नीलम थपलियाल को बालावाला मंडल के अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही एक दर्जन महिलाओं को दल की सदस्यता भी दिलाई गई।

इससे पहले सभी महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं ने दल की केंद्रीय अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल और उपाध्यक्ष उत्तरा पंत बहुगुणा का फूल मालाएं और बुके देकर स्वागत किया।

इस दौरान अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि यह राज्य मातृशक्ति के संघर्ष और बलिदान की बदौलत प्राप्त हुआ है। अब इस राज्य को संवारने का काम भी मातृशक्ति को अपने हाथों में लेना होगा। 

 इस अवसर पर शशि नौटियाल, सरिता रावत, मंजू बड़थ्वाल, मनीषा थपलियाल, रचना थपलियाल, पुष्पा जखमोला, आरती सती आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments