Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डदूसरे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी, बड़े पैमाने में कर...

दूसरे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी, बड़े पैमाने में कर चोरी का अंदेशा

देहरादून: इनकम टैक्स की अचानक कार्रवाई से गुरुवार को कारोबारियों में हडकंप मच गया था I जिसके बाद आज शुक्रवार को भी यह कार्रवाई जारी है I इस करवाई में आयकर विभाग ने बड़े-बड़े रियल एस्टेट एवं होटल कारोबारियों को घेरे में लिया है I

बृहस्पतिवार सुबह आयकर विभाग के अधिकारी दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ देहरादून पहुंचे थे। दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने देहरादून के नामी रियल एस्टेट एवं होटल कारोबारी मंजीत जौहर और उनके साथियों के 50 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे थे।

बताया जा रहा है कि इन्होंने सहारनपुर के शहद कारोबारी के साथ मिलकर देहरादून, सहारनपुर और ऋषिकेश में प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश किया था। आरोप है कि इसके लिए बड़े पैमाने पर कर चोरी की गयी है। हालांकि, आयकर के किसी अधिकारी ने इसका खुलासा नहीं किया है। कर चोरी से संबंधित सैकड़ों दस्तावेजों को टीमों ने कब्जे में लिया है।

सबसे पहले ये गाड़ियां पुलिस लाइन में इकट्ठा हुईं। यहां से फोर्स के साथ अलग-अलग दिशाओं में चली गईं। देहरादून में एक टीम ऊन कारोबारी विजय टंडन के घर नेशविला रोड, दूसरी रेसकोर्स में रियल एस्टेट कारोबारी राज लुंबा, तीसरी डालनवाला में होटल कारोबारी मंजीत जौहर के घर पहुंची। वहीं, चौथी टीम ऋषिकेश के लिए रवाना हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments