Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधजमीनी विवाद को लेकर पूर्व सरपंच के भाई की बेरहमी से हत्या

जमीनी विवाद को लेकर पूर्व सरपंच के भाई की बेरहमी से हत्या

देहरादून: बिहार के बेतिया में पूर्व सरपंच के भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी| हत्या की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है| आरोपियों में बिहार पुलिस का एक दारोगा भी शामिल है |

जानकारी के अनुसार बिहार के बेतिया में पूर्व सरपंच के भाई दिनेश्वर यादव उर्फ टेडु यादव की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है. टेडु यादव गांव में एक श्राद्ध समारोह से भोज खाकर घर लौटने की तैयारी कर रहे तभी घात लगाए अपराधियों ने लोहे की रॉड और लाठी डंडों से हमला कर दिया | इससे पहले अपराधियों ने जनरेटर बंद कर बिजली गुल कर दी थी. हत्या की वजह भूमि विवाद बताई जा रही है. इधर घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

घटना के अनुसार मृतक के बड़े बेटे सुजीत कुमार और गांव के दूसरे लोगों ने उन्हें किसी तरह बचाया और जीएमसीएच ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आरोपियों ने टेडु यादव पर इस तरह बेरहमी से हमला किया था कि उनकी जीभ कट गई थी. मुंह, नाक, आंख और गर्दन पीठ पर भी गहरे जख्म थे

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया. पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की वजह भूमि विवाद बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी रामानंद शर्मा के घर से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है. टेडु यादव का अपने पाटीदार मदन मोहन राय और रामानंद शर्मा से भूमि विवाद था. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है. पुलिस यहां लगातार कैंप कर रही है

मामले में बेतिया के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा है कि इस हत्याकांड के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके लिएSDPO मुकुल परिमल पांडेय के नेतृत्व में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. आरोपी में रामानन्द शर्मा, शत्रु़घ्न शर्मा, अवधेश शर्मा, बादल शर्मा, सहारा शर्मा शामिल है जो इनमे से एक आरोपी बिहार पुलिस में दारोगा है|

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments