Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबिना अवकाश स्कूल से नदारद 6 शिक्षकों का निलंबन

बिना अवकाश स्कूल से नदारद 6 शिक्षकों का निलंबन

देहरादून: अवकाश के बिना स्कूल से नदारद छह शिक्षकों को खंड शिक्षाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। वहीं एक प्रधानाचार्य के एक दिन का वेतन रोके जाने के आदेश दिए हैं।

बीते दिनों खंड शिक्षाधिकारी पूजा नेगी दानू ने अलग अलग जगहों पर स्कूलों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय संभरखेड़ा के शिक्षक जयपाल, सरदार सिंह, प्राथमिक विद्यालय संभरखेड़ा के शिक्षक शिव कुमार और गुड्डी, उच्च प्राथमिक विद्यालय दौधा की शिक्षिका मीरा तोमर और उच्च प्राथमिक विद्यालय दौधा की शिक्षिका दीपा चौधरी लगातार नदारद मिलीं। जिसके बाद खंड शिक्षाधिकारी इन सभी शिक्षकों के निलंबित के आदेश कर दिए। निरीक्षण के दौरान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गबेला के प्रधानाचार्य भी बिना स्वीकृत अवकाश के छुट्टी पर थे। जिनका एक दिन का वतन रोक दियाI

पूजा नेगी दानू ने बताया कि शिक्षकों के नदारद रहने की पुष्टि ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों, छात्रों और भोजनमाता ने भी की। बीईओ ने बताया कि उन्होंने प्राथमिक स्कूल कोटा क्वानू, मेलौथ, क्वानू मंझगांव का भी निरीक्षण किया। बिना अवकाश नदारद रहने वाले शिक्षकों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। औचक निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments