Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डबारह लाख की स्मैक के साथ ड्रग्स डीलर गिरफ्तार

बारह लाख की स्मैक के साथ ड्रग्स डीलर गिरफ्तार

किच्छा: एसटीएफ कुमाऊं यूनिट के सीओ एसटीएफ सुमित पांडे ने अपनी टीम के साथ कार्यवाही करते हुए थाना किच्छा क्षेत्र के अंतर्गत चौराहे से अंतर्राज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया हैI पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से करीब 120 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। गिरफ्तार ड्रग्स डीलर पूर्व में भी उत्तराखंड में ड्रग्स की सप्लाई कर चुका है।

रविवार को थाना किच्छा क्षेत्र में एसटीएफ कि टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय नशा तस्कर बदन पाल पुत्र अजय पाल, निवासी खुनक, थाना बिनावर, जिला बदायूँ, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 120 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की, जिसकी कीमत करीब बारह लाख के करीब बताई जा रही है। एसटीएफ की इस कार्रवाई में आरक्षी गोविंद बिष्ट की विशेष भूमिका रही। इस अभियान में अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर थाना किच्छा पुलिस ने भी सहयोग किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ को पिछले कई दिनों से जनपद उधम सिंह नगर के थाना किच्छा क्षेत्र के यूपी उत्तराखंड बॉर्डर क्षेत्र से काफी मात्रा में ड्रग्स तस्करी की सूचनाएं मिल रही थी, जिस पर एसटीएफ टीम ने आज कार्रवाई करते हुए बदायूं के एक ड्रग्स डीलर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से व्यवसायिक मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी हुई है।अभियुक्त के विरुद्ध थाना किच्छा, जनपद उधम सिंह नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments