Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeकरिअरयुवाओं के लिए खुशखबरी, संविदा पर नौकरी के लिए अब नहीं काटने...

युवाओं के लिए खुशखबरी, संविदा पर नौकरी के लिए अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

देहरादून: सरकारी विभागों में संविदा पर नौकरी के लिए अब युवाओं को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वह सेवायोजन आउटसोर्सिंग एजेंसी की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों की सूचना जारी होते ही जरूरी औपचारिकताओं के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र जारी कर दिया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। पिछले दिनों हुई कैबिनेट बैठक में इसका निर्णय लिया गया|

बता दें, प्रदेश में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) और प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के माध्यम से सरकारी विभागों में संविदा पर भर्तियां होती हैं। विभाग अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों एजेंसियों को पत्र भेजते हैं। दोनो एजेंसियां युवाओं का चयन कर उनके नाम का पत्र संबंधित विभाग को भेजता हैं। इस प्रक्रिया में बेरोजगारों को विभागों, उपनल और पीआरडी के दफ्तरों के बीच चक्कर काटने पड़ते हैं।

दूसरा, उपनल के जरिये सिर्फ पूर्व सैनिक व उनके आश्रितों की ही भर्ती हो सकती है। वहीं, पीआरडी के जरिये भी कुछ ही पदों पर भर्ती होती है। ऐसे में एक ऐसी आउटसोर्सिंग एजेंसी की जरूरत महसूस हुई जो सभी पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी संभाल सके।

कौशल विकास एवं सेवायोजन सचिव विजय यादव ने बताया कि सेवायोजन की वेबसाइट पर बेरोजगारों को पंजीकरण करना होगा। उन्हें शैक्षिक योग्यता, पते आदि की जानकारी देने के साथ संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। यह पूरा डाटा सेवायोजन आउटसोर्सिंग एजेंसी के पास सुरक्षित रहेगा। इसके बाद कोई भी विभाग जब सेवायोजन को रिक्त पदों की संख्या भेजेगा तो उस शैक्षिक योग्यता वाले लोगों के नामों की लिस्ट तैयार हो जाएगी। यह सूची विभाग को जाएगी और चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

उन्होंने बताया कि सेवायोजन आउटसोर्सिंग एजेंसी के लिए एनआईसी की मदद से वेबसाइट तैयार की जा रही है। इसमें नौकरी देने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments