Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसमूह-ग भर्ती का विज्ञापन जारी, 71 विभागों में 445 पदों पर निकली...

समूह-ग भर्ती का विज्ञापन जारी, 71 विभागों में 445 पदों पर निकली भर्ती

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह-ग भर्ती के तहत बुधवार को प्रदेश के 71 विभागों में कनिष्ठ सहायक के 445 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया। लाभार्थि इन पदों के लिए 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्तियों के लिए जारी विज्ञापन में विभागवार पदों की संख्या के साथ ही अर्हता की भी जानकारी दी गई है।

उम्मीदवारों को इन भर्तीयों के आवेदन के लिए देना पड़ेगी शुल्क

उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए। अभी तक आयोग ने पुलिस आरक्षी, पटवारी लेखपाल, वन आरक्षी, सहायक लेखाकार, बंदीरक्षक की जो भर्ती जारी की है, उसमें आवेदन शुल्क का प्रावधान नहीं था, लेकिन इस भर्ती में उम्मीदवारों को शुल्क देना होगा। क्योंकि इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पहले आवेदन नहीं मांगे थे।

अगले साल होगी कृषि विभाग की भर्ती

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अब अगली भर्ती कृषि विभाग में चारा सहायक, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-2, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 463 पदों पर भर्ती निकालेगा। फिलहाल दिसंबर में कोई नई भर्ती शुरू नहीं होगी। आयोग अगले साल जनवरी के दूसरे सप्ताह में यह भर्ती निकालेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments