Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिखड़गे के 'रावण' वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार

खड़गे के ‘रावण’ वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार

देहरादून: गुजरात में विधानसभी चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया हैं| इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला हैं। उन्होंने सबसे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘रावण’ वाले बयान पर पलटवार किया| उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इस बात की होड़ लगी है कि कौन मुझे कितनी गाली दे सकता है।

आज बुधवार को कलोल में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो कभी भगवान राम के अस्तित्व में विश्वास नहीं करते थे, वे अब रामायण से ‘रावण’ ले आए हैं और मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने कभी पश्चाताप नहीं किया, मेरे लिए इस तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल करने के बाद माफी मांगने की बात तो भूल ही जाइए।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के मित्र कान खोल कर सुन लें, आपकी लोकतंत्र में आस्था और अविश्वास आपका विषय है, परिवार के लिए जीना है तो आपकी मर्जी, लेकिन एक बात लिख लीजिए, जितना कीचड़ उछालोगे उतना ही अधिक कमल खिलेगा ।

बता दें, सोमवार रात को अहमदाबाद शहर के बेहरामपुरा इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि प्रधानमंत्री सभी चुनावों में लोगों से उनका चेहरा देखकर वोट करने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा था, ‘क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments