Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeशिक्षाएचएनबी विश्वविद्यालय में आज दी जाएगी 328 छात्र-छात्राओं को ऑफलाइन डिग्री

एचएनबी विश्वविद्यालय में आज दी जाएगी 328 छात्र-छात्राओं को ऑफलाइन डिग्री

श्रीनगर: एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में दसवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में 328 छात्र-छात्राओं को ऑफलाइन डिग्री दी जाएगी। नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार बतौर मुख्य अतिथि डिग्री और मेडल वितरित करेंगे।

प्रसिद्ध ढोलवादक सोहन लाल को विश्वविद्यालय डाक्टरेट की मानद उपाधि भी दे रहा है। आज बुधवार शाम को प्रतिभागियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल में फुल ड्रेस रिहर्सल की। गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास स्थित स्वामी मन्मथन प्रेक्षागृह में दीक्षांत समारोह शुरू हो गया है।

दीक्षांत समारोह के समन्वयक प्रो. वाईपी रैवानी ने बताया कि कार्यक्रम में गढ़वाल विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों (श्रीनगर, पौड़ी व टिहरी) के स्नातकोत्तर उपाधिधारकों (सत्र 2021-22) और विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी संस्थानों के पीएचडी उपाधिधारकों को डिग्री वितरित की जाएगी। समारोह में डिग्री लेने के लिए पीएचडी के 82 और ग्रेजुएशन के 246 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments