Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधनौंवी की छात्रा ने तमंचा पकड़े मनचलों को सिखाया सबक

नौंवी की छात्रा ने तमंचा पकड़े मनचलों को सिखाया सबक

देहरादून: कोचिंग से लौट रही नौंवी की छात्रा का गली में मनचलों ने रास्ता रोक लिया I उसके बाद युवती ने कुछ एसा किया कि उसकी बहादुरी देख दोनों बदमाश भाग खड़े हुए I

घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र के कारगी स्थित शिवालिक एनक्लेव की है। नौवीं की छात्रा मंगलवार शाम करीब सात बजे कंप्यूटर कोचिंग गई थी। रात करीब सवा आठ बजे वह कोचिंग से निकली। घर से करीब 300 मीटर पीछे मोड़ के पास पहुंची तो अंधेरी गली में खड़े दो युवकों ने उसकी स्कूटी रोक ली। एक ने उस पर तमंचा तान दिया। लेकिन, छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए उसका हाथ पकड़कर ऊपर की ओर कर दिया। इससे हवा में फायर हो गया।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के घरों से लोग बाहर आ गए। उन्होंने छात्रा को उठाया और पुलिस को फोन किया। कुछ देर बाद पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, दोनों युवक भाग चुके थे। छात्रा ने पुलिस को बताया कि दोनों युवकों ने मंकी कैप पहनी थी। उनकी सिर्फ आंखें दिख रही थीं।

इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि युवकों की तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद वहां दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments