Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 36 घंटे के अंदर अपहरण बच्चे...

हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 36 घंटे के अंदर अपहरण बच्चे को किया सकुशल बरामद

देहरादून: हरिद्वार पुलिस की तत्परता ने अपहरित 8 माह के मासूम को 36 घंटे के अंदर सकुशल बरामद करने का गौरव प्राप्त किया है साथ ही घटना को अंजाम देने वाले 6महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है| घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 30 हजार के पुरुस्कार की घोषणा भी की गई है| हरिद्वार पुलिस के इस कार्य की प्रदेश को लेकर पूरे देश में बहुत ही प्रसंशा हो रही है|

घटना के मुताबिक हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र से शनिवार को आठ माह के बच्चे का अपहरण हो गया था सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता के साथ मुखबिर तंत्र, मीडिया की मदद से संबधित क्षेत्रों में दबिश देकर मात्र 36 घंटो में अपहरित बच्चे को बरामद कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|

बच्चे के अपहरण संबंधी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार एसएसपी को जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाये जाने के निर्देश दिये थे। जिस पर हरिद्वार पुलिस ने सख्ती बरतते हुए क्षेत्र के सभी सीसीटीवी खंगालने के साथ ही विभिन्न मुखबिर तंत्र, मीडिया, जनता के मध्य सूचना प्रचारित प्रसारित की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments