Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधइंस्टाग्राम पर हुए विवाद के बाद दोस्त ने दोस्त के सीने पर...

इंस्टाग्राम पर हुए विवाद के बाद दोस्त ने दोस्त के सीने पर घोंपा चाकू

देहरादून: छात्रों का इंस्टाग्राम पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया| विवाद इतना बढ़ गया कि इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ झगड़ा सड़क पर आ गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई तो एक ने दूसरे छात्र को चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया|

घटना के अनुसार एसएसआई मोहन सिंह ने बताया कि एसजीआरआर में पढ़ने वाले शाहवेज, नजर अब्बास व एक नाबालिग, जीआरडी में पढ़ने वाला एक नाबालिग और हिल्टन स्कूल में पढ़ने वाला छात्र मोहम्मद कैफ आपस में दोस्त हैं। पांचों के बीच इंस्टाग्राम पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बीते बृहस्पतिवार को मोहम्मद कैफ अपने दोस्त को लेने के लिए शिमला बाईपास गया हुआ था। इसी दौरान दो बाइकों पर शाहवेज, नजर अब्बास व दो नाबालिग भी पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार पहले तो सभी चारों छात्र मोहम्मद कैफ से बात करने लगे। देखते ही देखते एक-दूसरे को गालियां देने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। इस बीच एक नाबालिग छात्र ने जेब से चाकू निकालकर मोहम्मद कैफ के सीने और पेट में वार कर दिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से कैफ को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज देखकर हमलावर छात्रों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने शुक्रवार को नामदेव कॉलोनी के पास से शाहवेज निवासी आजाद कॉलोनी, नजर अब्बास निवासी शक्ति विहार कॉलोनी झीवरहेडी व दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। चारों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments