Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeअपराधश्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले पर सीबीआई को मिली आनंद...

श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले पर सीबीआई को मिली आनंद गिरि सहित दो अन्य पर सात दिन की रिमांड

देहरादून: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले के चलते सीबीआई को आनंद गिरि सहित आद्या तिवारी और संदीप तिवारी से गहनता से पूछताछ के लिए सात दिनों की रिमांड मिल चुकी है। इसके तहत सीबीआई चार अक्तूबर तक इस मामले में तीनों से पूछताछ करेगी। सीबीआई आनंद गिरी को लेकर जल्द ही हरिद्वार पहुंचेगी। श्यामपुर कांगड़ी गांव में बन रहे आनंद गिरि के आश्रम को मई माह में हद्विार रुड़की विकास प्रधिकरण द्वारा सील किये जाने के बाद, उनको शरण देने वाले संत से भी सीबीआई पूछताछ कर सकती है। 

श्यामपुर कांगड़ी गांव में बन रहे आनंद गिरि के आश्रम पर सील लगने के बाद आनंद गिरि को हरिद्वार के एक बड़े संत व आश्रम के परमाध्यक्ष ने शरण दी थी। इसका खुलासा आश्रम सील होने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान आनंद गिरि ने खुद किया था। आनंद गिरि ने कहा था कि वह उन दिनों हरिद्वार के एक आश्रम में शरण लेकर रह रहे थे। 

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित की गई एसआईटी जांच में हरिद्वार के 18 लोगों के नंबर सामने आए थे। जिसमें से कई संत रसूखदार और प्रॉपर्टी डीलर भी है। आनंद गिरि को रिमांड पर लेकर सीबीआई हरिद्वार पहुंचने के बाद इनसे भी पूछताछ करेगी। 

श्रीमहंत नरेंद्र गिरि के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल के बाद हरिद्वार के 18 लोगों के मोबाइल नंबर सामने आए थे। जिसमें से हरकी पैड़ी पर स्थित एक प्रसिद्ध दुकानदार व दो प्रॉपर्टी डीलरों को प्रयागराज में बुलाकर पूछताछ भी की गई है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments