Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा शुरु होने के बाद अब केदारनाथ धाम के लिए हेली...

चारधाम यात्रा शुरु होने के बाद अब केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा हुई शुरू

देहरादून: केदारनाथ धाम के लिए अब हेलीसेवा की बुकिंग शुरु हो चुकी हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने बताया कि एक अक्तूबर से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरु कर दी गई हैं।

उड़्डयन विकास प्राधिकरण ने मंगलवार देर शाम जीएमवीएन के जरिए हेलीसेवा की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ कर दी है। कोविड के खतरे को देखते हुए चारधाम यात्रा पर रोक लगने के कारण हेली सेवाओं को भी फिलहाल बंद कर दिया गया था। अब जबकि यात्रा को फिर शुरू कर दिया गया है तो इसकेे चलते केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा भी शुरू होने जा रही है।

बुकिंग साइट पर सीटों की उपलब्धता के साथ ही किराया भी बताया जा रहा है। सभी ऑपरेटर पूर्व निर्धारित किराए पर ही सेवाएं देंगे। कुछ टिकट हेलीपैड पर काउंटर के जरिए भी खरीदे जा सकते हैं। इधर, उकाडा ने हेली सेवा शुरू करने से पहले डीजीसीए को भी निरीक्षण करने के लिए बुलाया है। उकाडा की सीईओ स्वाति भदौरिया के मुताबिक एक अक्तूबर से हेली सेवा प्रारंभ कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments