Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डपंचायत चुनाव में दो से अधिक संतान वाले प्रतिनिधि भी कर सकेंगे...

पंचायत चुनाव में दो से अधिक संतान वाले प्रतिनिधि भी कर सकेंगे नामांकन: महाराज

देहरादून: उत्तराखंड के पंचायतराज क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत में भी अब दो से अधिक संतान वाले दावेदारों का चुनाव लड़ने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। इसके लिए सरकार ने कटऑफ डेट तय कर ली है। जिसके तहत अब दो से अधिक संतान वाले लोग भी अब चुनाव लड़ सकेंगेI त्रिवेंद्र सरकार के दौरान पंचायतराज अधिनियम में संशोधन के बाद दो से अधिक संतान वाले प्रतिनिधियों के पंचायत चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई थीI

सूबे के काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा कि पूर्व में पंचायतराज अधिनियम संशोधन के तहत दो से अधिक संतान वाले लोग अब चुनाव लड़ सकेंगेI इसके लिए कटऑफ डेट तय कर ली गई हैI उन्होंने यह भी कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चयन चुनाव प्रक्रिया से कराने के लिए कार्रवाई चल रही है। 

बता दें कि 2019 में त्रिवेंद्र सरकार ने पंचायतराज अधिनियम में संशोधन करते हुए पंचायत चुनाव में शैक्षिक योग्यता तय करने के साथ ही दो से अधिक संतान वालों के चुनाव नहीं लड़ने का प्रावधान किया था, लेकिन इसकी कटऑफ डेट तय नहीं की गई थी। फैसले के खिलाफ कुछ पंचायत प्रतिनिधि हाईकोर्ट चले गए थे जहां कोर्ट ने प्रधान में दो संतान वाले प्रावधान को तो समाप्त कर दिया लेकिन क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत में बनाए रखा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments