Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमसूरी विंटरलाईन कार्निवाल की तैयारियां जोरों पर, स्थानीय कला व संस्कृति को...

मसूरी विंटरलाईन कार्निवाल की तैयारियां जोरों पर, स्थानीय कला व संस्कृति को लेकर होंगे खास कार्यक्रम

देहरादून: मसूरी विंटरलाईन कार्निवाल की तैयारियां जोरों पर है। उप जिलाधिकारी मसूरी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में विंटरलाइन कार्निवाल को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। कार्निवल का शुभारम्भ 26 दिसम्बर 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। 26 दिसम्बर से 30 दिसंबर 2022 तक चलेने वाले मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल को भव्य बनाने के लिए कई खास कार्यक्रमों को जगह दी गई है, जिससे उत्तराखंड का पर्यटन का विकास तेजी से हो।

उप जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि 26 दिसंबर सर्वे ग्राउंड लंढौर से दोपहर एक बजे शोभायात्रा शुरू होकर चार बजे लाइब्रेरी चौक पर समापन होगी। इस बार कार्निवाल में डे एंड नाइट अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक गीत और कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्निवाल में उत्तराखंड की स्थानीय कला और संस्कृति को लेकर खास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। वहीं नेपाली और गोरखा समाज के लोगो के द्वारा भी विशेष कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

इस दौरान उत्तराखंड के मशहूर लोक गायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, नरेंद्र सिंह नेगी, मीना राणा, रेशमा शाह सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। तो मशहूर गायिका शिकायना मुखिया भी अपने गीतों के सुरों को बिखेरेगी। बॉलीवुड के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

इसके अलावा कार्निवाल में अभिनेता टॉम आल्टर की स्मृति में 21 किमी हाफ मैराथन, पर्यटकों के लिए नेचर वॉक, बर्ड वाचिंग, स्केटिंग, जूडो-कराटे, बच्चों के लिए गेम्स, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 200 साल पुराने इतिहास की फोटो प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन होंगे। वही इस बार उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित फैसन शौे मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

रात्रि के कार्यक्रम मसूरी के नवनिर्मित टाउन हॉल में आयोजित किये जायेगे, जिसमें पद्मश्री बसंती बिष्ट की जागर की प्रस्तुति, लोक नाटक वीरभड़ माधो सिंह भंडारी का मंचन, उत्तराखंडी रामछौल नाइट, कव्वाली नाइट और मैजिक शो का आयोजन होगा। हास्य एवं व्यंग्य कार्यक्रम होगा। प्रीतम भरतवाण और नरेन्द्र सिंह नेगी लोक संस्कृति की प्रस्तुति देंगे।

28 से 30 दिसंबर तक फूड फेस्टिवल होगा। इसमें पहाड़ी व्यंजन के स्टाल्स लगाए जाएंगे। 29 दिसंबर को चर्चित शेफ प्रतिभाग करेंगे। इस बार आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जावान मसूरी के मुख्य चौक पर अपने बैंड और देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत करेगे। उप जिलाधिकारी मसूरी ने बताया कि मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल को लेकर सभी तैयारी पूर्ण हो चुकी है। मसूरी के जार्ज एवरेस्ट में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जो सभी श्रोताओं को आकर्षित करेगें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments