Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डअधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

देहरादून: मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता शिव शंकर दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी| एक सूनसान स्थान पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार थाना दक्षिण क्षेत्र के गांव लालऊ में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष शिवशंकर दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि अधिवक्ता सुबह करीब 8:20 पर अपने बेटे ललित की बेटी अन्या को स्कूल छोड़कर 8:30 बजे करीब लालऊ से बैदी को जाने वाले रोड पर टहलने के लिए निकले थे, तभी शक्ति ग्लास के समीप अज्ञात लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक के बेटे तन्मय का कहना है उसके पिता का झगड़ा मोहल्ला भीम नगर निवासी एक व्यक्ति से जिला मुख्यालय पर हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, लेकिन बाद में साथी अधिवक्ताओं द्वारा मामले को शांत कराने के साथ ही दोनों को समझा दिया गया था।

घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई  है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर अभी पुलिस अधिकारी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। जिस जगह अधिवक्ता को गोली मारी गई, उसके पास गैस एजेंसी है, जिसमें सीसीटीवी लगे हुए हैं। पुलिस इन सीसीटीवी को भी खंगाल रही है| 

एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया है। घटना के पीछे प्रथम दृश्टया झगड़े का मामला सामने आया है। वहीं अधिवक्ता की हत्या को लेकर वकीलों में आक्रोश है। जिसके चलते अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप कर दिया। घटना के शीघ्र खुलासे एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments