Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधनशे में धुत डॉक्टर ने तीमारदारों से की बदसलूकी, वीडियो हुआ वायरल

नशे में धुत डॉक्टर ने तीमारदारों से की बदसलूकी, वीडियो हुआ वायरल

देहरादून: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली में तैनात डॉ. शिवकुमार को नशे में मरीज के तीमारदारों से बदसलूकी करने पर निलंबित कर दिया| डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ| सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने निलंबन के आदेश जारी किए।

जानकारी के अनुसार रविवार को शाम हृदय रोग से ग्रसित मरीज को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। मरीज का इलाज करने के बजाय नशे में धुत डॉक्टर ने तीमारदारों से बदसलूकी। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच में डॉ. शिवकुमार को दोषी पाने पर निलंबित कर दिया। आदेश में डा. शिवकुमार को निलंबन अवधि तक सीएमओ कार्यालय पौड़ी में संबद्ध किया गया है।

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार का कहना है कि मरीज और तीमारदारों के साथ डॉक्टरों का ऐसा व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे में ड्यूटी करना एक गंभीर मामला है। जिस पर तत्काल संज्ञान लेकर निलंबन की कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments