Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत-चीन विवाद: बेहतर कनेक्टिविटी के लिए लगाये जयिंगे नए मोबाइल टावर

भारत-चीन विवाद: बेहतर कनेक्टिविटी के लिए लगाये जयिंगे नए मोबाइल टावर

देहरादून: चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प के बाद भारत सरकार ने एलएसी पर बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 23 नए मोबाइल टावर लगाने का फैसला लिया है। तवांग जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह फैसला नौ दिसंबर को यांग्त्से में भारत-चीन सैनिकों के संघर्ष के बाद लिया गया है। 

तवांग के उपायुक्त के. एन. दामो ने कहा कि सरकार के फैसले के मुताबिक, बीएसएनएल और भारती एयरटेल तवांग में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए 23 नए मोबाइल टावर लगाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में मौजूदा मोबाइल टावर अभी जरूरत के मुताबिक सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं। इससे रक्षा बलों के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों को भी परेशानी हो रही है। ऐसे में सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है।

अधिकारी ने आगे बताया कि पहले सीमावर्ती इलाकों में मोबाइल नेटवर्क नहीं था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है और बुम-ला और वाई-जंक्शन पर भी इंटरनेट सेवा और मोबाइल कनेक्टिविटी मौजूद है। हालांकि, इसमें सुधार की जरूरत है। 

अधिकारियों ने बताया कि तवांग जिला प्रशासन की ओर से 43 नए टावर की मांग की गई थी। हालांकि, 23 नए टावर लगाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा, सर्दियों में मोबाइल टावर स्थापित करना एक चुनौती होगी, क्योंकि पहाड़ी इलाकों में हिमपात हो रहा है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments