Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डअंकिता हत्याकांड में सीबीआई जाँच की जरुरत नहीं, एसआईटी का तरीका है...

अंकिता हत्याकांड में सीबीआई जाँच की जरुरत नहीं, एसआईटी का तरीका है सही: राष्ट्रीय महिला आयोग

देहरादून: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने  बीजापुर गेस्ट हाउस में उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों की आयोग अध्यक्ष व सदस्यों की बैठक ली। उन्होंने इस दौरान एसआईटी के काम करने के तरीके को सही बताया I

इस बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड मामले में एसआईटी ठीक से काम कर रही है। ऐसे में इस प्रकरण में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है। कहा कि आयोग पुरानी परिपाटी को छोड़कर नए तरीके से काम कर रहा है। पहले महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर ही काम किया जा रहा था, लेकिन अब महिला स्वास्थ्य, शिक्षा, दक्षता विकास, महिलाओं को आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में मजबूत बनाने पर भी काम किया जा रहा है।

आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश के सभी राज्यों को पोषण अभियान के तहत आर्थिक रूप से सहयोग किया जा रहा है। महिला आयोग महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई तरह के अभियान भी चला रहा है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के तहत सभी राज्यों में ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे मानव तस्करी को रोका जा सके।

बैठक में विभिन्न राज्यों से सुझाव भी मांगे गए, ताकि महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत उन्हें आर्थिक और राजनीतिक रूप से और मजबूत किया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments