Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के सम्मान समारोह...

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने उत्तराखण्ड की अंडर 19 महिला टीम को बीसीसीआई की चैंपियनशिप जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यकर्म के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि आज हमारे युवा देश-विदेश में उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य स्तरीय खेलों से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन हम सभी प्रदेशवासियों को एक सम्मान प्रदान करता है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड द्वारा राज्य के कोने-कोने से ऊर्जावान व प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक टीम के रूप में एकत्र करना ,अपने आप में एक अभूतपूर्व कार्य है। आज संपूर्ण विश्व युवा भारत के आप जैसे ऊर्जावान युवाओं के सामर्थ्य से परिचित हो रहा है। खेल के मैदान में जब हमारे देश का युवा उतरता है, तो भारत की शक्ति का परिचय पूरी दुनिया को देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब हमारे प्रदेश के योग्य खिलाड़ियों को क्रिकेट एसोसिएशन न होने के कारण अवसर नहीं मिल पाता था, या उन्हें अन्य राज्यों की ओर से खेलना पड़ता था। परंतु वर्ष 2019 में राज्य में क्रिकेट एसोसिएशन के गठन के बाद से राज्य में क्रिकेट और खिलाड़ियों के विकास में सहायता मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में क्रिकेट के साथ ही अन्य खेलों के विकास व खिलाडियों की सुविधा के लिये जो भी हितकर होगा वह किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 2025 में हमारे खिलाडी खेलों में भी प्रदेश का नाम रोशन कर नया इतिहास लिखने का कार्य करेंगे। आने वाला समय हमारे उर्जावान खिलाडियों का है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, क्रिकेट एशोसियेशन ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्षा जोत सिंह गुनसोला, सचिव महिम वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पद्मश्री आर.के.जैन, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, पीसी वर्मा आदि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments