Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने मसूरी पुनर्गठन जल आपूर्ति योजना को निर्धारित समय में...

मुख्य सचिव ने मसूरी पुनर्गठन जल आपूर्ति योजना को निर्धारित समय में पूर्ण किए जाने के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मसूरी पुनर्गठन जल आपूर्ति योजना के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को इस योजना पर तेजी से कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

मंगलवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि समय से कार्य पूरा करने के लिए नाइट शिफ्ट में भी काम किया जाए। कार्य समय से पूर्ण हो इसके लिए जिलाधिकारी से बात करके रात को रोड क्लोजर की व्यवस्था की जाए, ताकि कार्य समय से पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य के लिए साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित किए जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि कार्य को समय से पूर्ण करने के लिए फंड्स की समस्या नहीं होने दी जाएगी। गर्मियों से पूर्व पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जाने की आवश्यकता है। कार्यों की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय को प्रेषित की जाए।

इस अवसर पर अपर सचिव पेयजल उदयराज सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments