Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डयूकेएसएसएससी की एलटी भर्ती को क्लीनचिट, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

यूकेएसएसएससी की एलटी भर्ती को क्लीनचिट, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

देहरादून: सहायक अध्यापक एलटी भर्ती को विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के आधार पर यूकेएसएसएससी ने क्लीनचिट दे दी है I इसको लेकर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है I आयोग के इस फैसले से चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।

नौ जनवरी 2023 से लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन शुरू किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, कला, व्यायाम, गृह विज्ञान, वाणिज्य, संगीत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली विषय में एलटी शिक्षकों के 1431 पदों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आठ अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा कराई थी।

परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद आयोग ने 590 अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यान भी कर दिया था। पेपर लीक विवादों में आने के बाद चयन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। आयोग ने एलटी समेत आठ भर्तियों की जांच के लिए पूर्व आईएएस एसएस रावत की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट सौंपने के बाद आयोग ने विधिक राय लेकर एलटी भर्ती को क्लीन चिट दे दी है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments