Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डरात 10 बजे बंद होगा डीजे, 12 बजे तक खुलेंगे बार, डीजीपी...

रात 10 बजे बंद होगा डीजे, 12 बजे तक खुलेंगे बार, डीजीपी ने दिए आदेश

देहरादून: डीजीपी अशोक कुमार ने चार जिलों (देहरादून, पौड़ी, टिहरी और नैनीताल) के ट्रैफिक प्लान की समीक्षा की। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग में दोनों रेंज के डीआईजी भी उपस्थित रहे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये डीजीपी ने डीआईजी को जिलों के लिए बनाए गये ट्रैफिक प्लान को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार किए जाने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जो डायवर्जन, वन वे आदि व्यवस्था की गई है उसका ठीक से पालन कराया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाने के लिए हर सीपीयू, घुड़सवार, ट्रैफिक पुलिस फोर्स को लगाया जाए। 

डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि नए साल पर आने वाले पर्यटकों से शालीनता से बात की जाए, लेकिन जो हुड़दंग करता पाया जाए उसे सख्ती के साथ नियमों का पाठ पढ़ाया जाए। यदि फिर भी न माने तो थाने ले जाएं। 

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने नए साल की पूर्व संध्या पर शहर में डीजे रात 10 बजे तक ही बजाए जाने के आदेश दिए। जबकि, रेस्टोरेंट में खाना खाने और बार में जाम छलकाने का मौका रात 12 बजे तक मिलेगा।

इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने टीम के साथ राजपुर रोड के सभी बार और रेस्टोरेंट में संभावित कार्यक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी रेस्टोरेंट और बार मालिकों को आदेश की जानकारी दी गई। साथ ही आदेशों की कॉपी भी चस्पा कर दी गई है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments