Latest news
उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधमोबाइल को लेकर हुआ झगड़ा तो भतीजे ने की चाचा की हत्या

मोबाइल को लेकर हुआ झगड़ा तो भतीजे ने की चाचा की हत्या

देहरादून: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक युवक ने अपने चाचा की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी है,क्योंकि मोबाइल फोन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था| चाचा ने भतीजे पर चोरी का आरोप लगा दिया था जिसके बाद भतीजे ने पत्थर से कुचलकर चाचा को मौत के घाट उतार दियाI पुलिस ने विवादित मोबाइल को भी बरामद कर लिया हैI

घटना के मुताबिक बीते 25 दिसंबर को बैतूल के भैंसदेही थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोहर गांव में भतीजे ने चाचा की हत्या कर दी थी. बताया जा रहा है कि पोहर गांव के रहने वाले रविन्द्र उर्फ दादा कारे की लाश खेत में पड़ी हुई मिली थी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी , शुरुआती जांच के दौरान ही पुलिस को जानकारी मिली की मृतक रविन्द्र का मोबाइल चोरी हो गया था और उसे अपने ही भतीजे मे नितेश उर्फ छोटू कारे पर संदेह थाI हत्या के तीन चार दिन पहले मृतक का अपने भतीजे नितेश से मोबाइल को लेकर झगड़ा भी हुआ थाI

इसी आधार पर नितेश उर्फ छोटू कारे की भूमिका संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने उसे भैसदेही थाने में लेजाकर पूछताछ की. कड़ाई से पूछताछ करने पर नीतेश टूट गया और उसने चाचा की हत्या का जुर्म स्वीकार भी कर लिया

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments