Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डऋषभ पंत के एक्सीडेंट की फॉरेंसिक जांच, घटनास्थल पर पहुंची टीम

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की फॉरेंसिक जांच, घटनास्थल पर पहुंची टीम

देहरादून: शुक्रवार को ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए थे। उनकी कार डिवाइडर की रेलिंग और एक खंभे को टक्कर मारकर संतुलन खो बैठी। फिर हवा में लगभग उड़ती हुई हाईवे के दूसरी तरफ कई पलटियां खाकर करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोंटें आई है I

शनिवार सुबह फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने पहले गुरुकुल नारसन चौकी में खड़ी ऋषभ की गाड़ी का मुआयना किया। इसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच की। 

नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी और आरटीओ विभाग के अधिकारी भी टीम के साथ वहां पहुंचे। पुलिस टीम का कहना है कि इस दौरान हाईवे पर दुर्घटना स्थल के पास रजवाहे के चलते सड़क की चौड़ाई कम होने को लेकर भी जांच की जाएगी। 

वहीं, पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को घटनास्थल के पास स्थित एक डेयरी में सीसीटीवी लगा देखा तो डीवीआर कब्जे ले ली। इसके बाद हादसे का वीडियो देखा गया। वीडियो में कार दो सेकेंड तक हवा में रही और डिवाइडरों के ऊपर से होती हुई नीचे जा गिरी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments