Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधपुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, नशीली दवाइयों की कर...

पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, नशीली दवाइयों की कर रहे थे तस्करी

देहरादून: नशीली दवाइयों की तस्करी कर रहे दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके पास से 177 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। अभियुक्तों ने बताया कि वे प्रतिबंधित इंजेक्शन मुरादाबाद से लेकर आते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एएनटीएफ और पुलिस ने संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सिब्बल सिनेमा के सामने खाली मैदान रुद्रपुर से दो सगे भाई मोहम्मद्दीन उर्फ मामू उर्फ मुल्लाजी और नन्हे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

पुलिस को उनके कब्जे से 177 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए हैं। वे प्रतिबंधित इंजेक्शन मुरादाबाद से लाते थे और रुद्रपुर व ट्रांज़िट कैंप क्षेत्र में बेचते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments