Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयराजोरी में हुआ आईईडी ब्लास्ट, चार साल के मासूम की हुई मौत

राजोरी में हुआ आईईडी ब्लास्ट, चार साल के मासूम की हुई मौत

देहरादून: नववर्ष के दिन आतंकियों ने राजोरी के डांगरी इलाके में आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया| इस ब्लास्ट में चार साल के मासूम की मौत हो गई वहीं करीब दस अन्य लोग घायल हुए हैं| घायलों का इलाज जीएमसी राजोरी में चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, इनमें एक की हालत हालत गंभीर है और बाकी लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है।आतंकी घटने के खिलाफ डांगरी के मुख्य चौक, शहर जम्मू और पुंछ में लोगों प्रदर्शन कर रहें है।

डांगरी में घटनास्थल पर जांच के लिए सोमवार दोपहर एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह भी पहुंचे। एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि आतंकी हमले में घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। सोमवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान एक धमाका हुआ। इसमें एक बच्चे की मौत और सात लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

उन्होंने बताया कि आतंकियों ने बड़े तरीके से आईईडी लगाई थी। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के टीमें समन्वय बना कर जांच कर रही हैं। अभी तक की जानकारी के अनुसार दो आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया है। उनकी तलाश जारी है।

बता दें, रविवार को आतंकियों ने डांगरी इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग कर चार लोगों की हत्या कर दी। इस हमले में छह अन्य लोग घायल हुए हैं। सोमवार सुबह जिस घर में आतंकियों ने गोलीबारी की वहां आईईडी ब्लास्ट हुआ है, जिसमें चार साल के बच्चे की जान चली गई है। आतंकी घटने के खिलाफ डांगरी के मुख्य चौक, शहर जम्मू और पुंछ में लोगों ने प्रदर्शन किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments