Latest news
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक सीएम ने मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी उत्तराखंड में जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ सीएम ने मुख्य सेवक सदन में सुनीं जनसमस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर ही किया समाधान सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

[t4b-ticker]

Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तराखण्डऋषभ पंत कार दुर्घटना: गड्ढों को लेकर एनएचएआई व धामी सरकार के...

ऋषभ पंत कार दुर्घटना: गड्ढों को लेकर एनएचएआई व धामी सरकार के बिच जंग

देहरादून: धामी सरकार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं| जहां अंकिता हत्याकांड के कारण वह बार-बार विपक्ष के निशाने पर आ रही हैं| वहीं अब ऋषभ पंत कार दुर्घटना पर एनएचएआई के बयान के बाद धामी सरकार एक बार फिर सवालों के घेरे में है| दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक अधिकारी ने खुलासा किया हैं कि जिस सड़क पर क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार घातक दुर्घटना का शिकार हुई, वहां कोई गड्ढा नहीं था।

एनएचएआई रुड़की डिवीजन के परियोजना निदेशक प्रदीप सिंह गुसाईं ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जिस जगह दुर्घटना हुई, उस सड़क पर कोई गड्ढा नहीं था। जिस सड़क पर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, वह राजमार्ग से सटी एक नहर (रजवाहा) के कारण थोड़ी संकरी है। इस नहर का सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

गुसाईं ने इस बात से भी इनकार किया कि दुर्घटनास्थल की मरम्मत एनएचएआई द्वारा की गई है और “गड्ढों” को ठीक कर दिया गया है। हालांकि राजमार्ग के एक हिस्से को कथित तौर पर ठीक करने वाले मजदूरों की कुछ तस्वीरें रविवार देर शाम वायरल हुई थी।

बता दें, रविवार को देहरादून के एक अस्पताल में क्रिकेटर से मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि क्रिकेटर गड्ढे या किसी काली चीज से बचने की कोशिश में वाहन से नियंत्रण खो बैठे थे।

वहीं, शनिवार को पंत से मुलाकात करने वाले दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक श्याम शर्मा ने भी कीपर-बल्लेबाज के हवाले से कहा था कि शुक्रवार तड़के जब वह एक गड्ढे से निबटने की कोशिश कर रहे थे तब यह दुर्घटना हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments